भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के नाम की घोषणा करके राजनीतिक गलियारों में हड़कंम्प मचा दिया है | दरअसल काफी समय से बीजेपी में पार्टी अध्यक्ष के नाम को लेकर चर्चा चल रही थी | ऐसे में माना जा रहा था की जल्द ही पार्टी अध्यक्ष बदलने की संभावना है |
फिलहाल अब बेजीपी ने अपने नए अध्यक्ष Nitin Nabin के नाम की घोषणा कर दी है| नितिन नबीन काफी समय से बीजीपी बिहार में पार्टी की तरफ से मोर्चा संभाले हुए | आइये आपको बताते है Who is Nitin Nabin नितिन नबीन की राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुडी रोचक बाते साथ ही राजनीती से पूर्व उनके जीवन के बारे में |
BJP New President Nitin Nabin
बीती रात बीजेपी के महासचिव अरुण सिंह ने नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की | साथ ही स्पष्ट किया की तत्काल प्रभाव से नितिन नबीन को पार्टी की राष्ट्रीय कमान सौंप दी जाएगी | वर्तमान में नितिन नबीन बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री का पद संभाले हुए है और साथ ही बीजेपी के छत्तीसगढ़ प्रभारी की जिम्मेदारी भी बखूबी संभाल रहे है | नए BJP अध्यक्ष नितिन नबीन (Bihar) इससे पहले 5 बार विधायक रह चुके है | वर्ष 2010, 2015, 2020 और 2025 के MLA के चुनाव वो जीत चुके है|

बीते दिनों छत्तीसगढ़ के चुनावों के दौरान उन्होंने अपने राजनीतिक कौशल का प्रदर्शन करते हुए तब के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार को पटखनी दी थी | माना जा रहा है की उनकी इस राजनीतिक पकड़ को भांपते हुए ही पीएम श्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने उनको New BJP President Nitin Nabin Bihar बनाने का फैसला लिया है | नए बीजेपी प्रेजिडेंट के नाम की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री ने नितिन नबीन को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’(X) बधाई दी |
प्रधानमंत्री ने भी की Nitin Nabin की तारीफ
पीएम ने नितिन नबीन की प्रशंसा करते हुए लिखा की वे एक युवा और परिश्रमी नेता हैं, साथ ही इनके पास संगठन का गहरा अनुभव है | इनका राजनीतिक रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है | नितिन नबीन की वर्तमान में आयु मात्र 45 वर्ष है ऐसे में उन्हें एक युवा पार्टी अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया है | साथ ही बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने उनकी राजनीतिक कुशलता पर भरोसा जताते हुए ये अहम् फैसला लिया है | कुछ लोग नितिन नबीन की कास्ट से जुडी जानकारी भी जानने का प्रयास कर रहे है | आपको बता दे की Nitin Nabin Caste कायस्थ है |
पिता भी बीजेपी के नेता
नितिन नबीन का जन्म रांची, झारखंड में 1980 में हुआ | New BJP President नितिन नबीन के पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता माने जाते है साथ ही वे पार्टी से पूर्व विधायक के पद पर भी निर्वाचित रहे है | नए अध्यक्ष की नियुक्ति को राजनीतिक महकमे में अन्य पार्टीयो द्वारा BJP की एक सोची समझी चाल माना जा रहा है |
देखने वाली बात रहेगी की आने वाले दिनों में नए कार्यकारी अध्यक्ष की अध्यक्षता में पार्ट में क्या हेर फेर किये जाते है | नितिन नबीन अब तक के सबसे कम उम्र के पार्टी अध्यक्ष है इससे पूर्व वर्तमान गृहमंत्री अमित शाह ने 49 की उम्र में अध्यक्ष के रूप में पार्टी की बागडोर संभाली थी | ऐसे में 45 वर्ष के नितिन नबीन की उम्र उनसे भी कम है |
FAQs
Nitin Nabin Caste क्या है ?
नितिन नबीन सिन्हा कायस्थ समुदाय से है|
नितिन नबीन की Age क्या है ?
नितिन नबीन सिन्हा की आयु 45 वर्ष है और उन्हें एक युवा प्रेजिडेंट के तौर पर पार्टी की कमान सौंपी गयी है