10th के बाद Best Courses (Low Budget & High Salary Options)- दसवीं के बाद कौनसा सब्जेक्ट लेना बेहतर है   

अक्सर 10वीं पास करने के बाद स्टूडेंट्स के लिए सबसे बड़ा सवाल होता है — अब आगे भविष्य में क्या करें? क्यूंकि दसवीं कक्षा के बाद सही सब्जेक्ट और सही कोर्स चुनना आपके करियर की दिशा तय करता है। कई  students के माता पिता सोचते हैं कि अच्छे career के लिए महंगी पढ़ाई जरूरी है,

लेकिन सच यह है कि आज के समय में कई ऐसे low budget courses भी हैं जो आपको high salary career दे सकते हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको ऐसे ही best courses after 10th बताएंगे जो बेहद कम खर्च में शुरू होकर आगे चलकर अच्छी कमाई का रास्ता खोलते हैं।

Best Course After Class 10th- Overview Table

CourseDurationApprox FeesCareer OptionsSalary (Starting)
ITI Course1–2 साल₹5,000–₹30,000Technician, Electrician₹10,000–₹20,000
Polytechnic Diploma3 साल₹10,000–₹50,000Junior Engineer₹15,000–₹30,000
Computer Courses3–12 महीने₹5,000–₹25,000Data Entry, Web Design₹10,000–₹25,000
Paramedical Course1–2 साल₹20,000–₹60,000Lab Technician₹15,000–₹35,000
Skill Development Courses3–6 महीने₹3,000–₹20,000Freelancing, Jobs₹10,000–₹50,000
Best Course After Class 10th

1. ITI Courses (Industrial Training Institute)

अगर आप जल्दी नौकरी पाना चाहते हैं तो ITI Course सबसे आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है ।

पॉपुलर ट्रेड्स:

  • इलेक्ट्रीशियन
  • फिटर
  • वेल्डर
  • मैकेनिक

क्यों आईटीआई कोर्स अच्छा है?

  • वर्तमान में ये कोर्स बहुत अधिक प्रचलित है कारण है इसकी बहुत कम फीस| दूसरा 1–2 साल में कोर्स पूरा हो जायेगा | इसके साथ ही Govt + Private jobs दोनों सेक्टर में आपको जॉब मिल सकती हैं|
  • अगर आपको Experience है तो आप ₹30,000+ भी कमा सकते हैं|

ALSO READ: Result Checking Problem रिजल्ट चेक नहीं हो रहा? Solutions (2026 Guide)

2. Polytechnic Diploma

अगर आप engineering के क्षेत्र में जाना चाहते हैं लेकिन आपका low budget है, तो Polytechnic Diploma best कोर्स है।

Popular Branches:

  • सिविल इंजीनियरिंग
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग

फायदे:

  • Direct job + lateral entry (B.Tech में 2nd year)
  • इसमें Private और  Govt sector में जॉब की बहुत डिमांड है| 
  • Starting salary ₹15,000–₹30,000

ALSO READ:  पढ़ाई में मन लगाने के लिए ये 5 आसान ट्रिक्स आजमाएं 

3. Computer Courses (Low Cost, High Demand)

आज के दौर में कंप्यूटर स्किल्स भी जरूरी हैं।

Best Options:

  • DCA (Diploma in Computer Application)
  • वेब डिजाइनिंग
  • टेली / एकाउंटिंग
  • बेसिक कोडिंग स्किल्स

ये कोर्स क्यों चुनें?

  • अगर आप काम  होने वाला कोर्स चाहते है तो  आप इसे कर सकते है | इसमें आपको Work from home opportunities भी मिल सकती है | इस कोर्स में Freelancing भी संभव है |
  • अगर आप अच्छे Skilled पर्सन है तो आपकी सैलरी  ₹50,000+/month तक हो सकती है |

ALSO READ: Without Roll Number Result कैसे चेक करें- Name Wise Result Checking

4. Paramedical Courses

अगर आप medical के सेक्टर में जाना चाहते हैं लेकिन डॉक्टर नहीं बनना चाहते, तो यह  भी एक अच्छा विकल्प है।

Popular Courses:

  • लैब टेक्नीशियन
  • X-ray टेक्नीशियन
  • नर्सिंग असिस्टेंट 

फायदे:

किसी भी प्राइवेट या सरकारी हॉस्पिटल में इस सेक्टर में high demand रहती है | ये एक अच्छा करियर ऑप्शन है | इसमें आपको प्रारम्भिक रूप से Salary ₹15,000–₹35,000 तक मिल सकती है जो की experience के साथ बढ़ती है|

ALSO READ: Revaluation / Rechecking Process क्या होता है? Full Guide कैसे करें Apply

5. Skill Development Courses

राज्य एवं केंद्र सरकार और private institutes कई स्किल बेस्ड कोर्स प्रोवाइड कराते हैं। जैसे की Mobile Repairing , Electric Work, Beauty & Wellness, Tailoring आदि |

फायदे:

  • इन skilled course के माध्यम से खुद का Low investment, high return बिज़नेस शुरू कर सकते है | 
  • इसके अलावा Freelancing में ₹20,000–₹50,000 तक कमाई संभव है |
  • Important Tips (Expert Advice)
  • Course चुनते समय ये गलतियां न करे
  • दुसरो को देखकर course न चुनें
  • बिना रूचि के किसी field में मत जाएं
  • सिर्फ नाम देखकर कोई कोर्स न चुने | पूरी जानकारी ले कर सही कोर्स ही सेलेक्ट करे |

सही तरीका:

  • अपनी interest और skill को जाने उसके बाद ही कोर्स चुने | 
  • साथ ही पता लगाए की मार्किट में job demand किसकी है |
  • संबंधित कोर्स की placement हिस्ट्री का पता करे |
  • अगर आप इन बातो को ध्यान में रख कर कोर्स का चयन करेंगे तो आपको  भविष्य में फायदा मिलने की सम्भावना है|

FAQ 

1. 10th के बाद Best Courses कौन सा है?

अगर आप दसवीं पास कर चुके है तो  ITI, Polytechnic और Computer courses सबसे अच्छे कोर्स है जिनमे आप अपना करियर बना सकते हैं।

2. क्या low budget course करने के बाद High Salary job मिल सकती है?

सैलरी अच्छी पाने के लिए आपके पास skill एवं experience होना आवश्यक है | इस स्थिति में आपकी salary तेजी से बढ़ती है।

3. क्या 10th के बाद job मिल सकती है?

 हाँ, कुछ सरकारी एवं प्राइवेट कोर्स है जैसे की ITI और skill Based course इन्हे करके आप easily job हासिल कर सकते है।

Nishant Sharma

Leave a Comment