इन दिनों रिजल्ट का सीजन चल रहा है | स्टेट बोर्ड, CBSE बोर्ड एवं यूनिवर्सिटी अपने अपने स्टूडेंट्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से रिजल्ट जारी कर रहे है | रिजल्ट चेक करते समय अक्सर स्टूडेंट्स को समस्या आती है की रोल नंबर अगर खो जाये तो Without Roll Number Result कैसे चेक करें|
आज के समय में कई छात्र-छात्राएं अपना Roll Number भूल जाने या खो जाने की समस्या से परेशान हो जाते हैं। “बिना रोल नंबर के रिजल्ट कैसे चेक करें? इस समस्या से अक्सर स्टूडेंट्स परेशान रहते है ” अगर आप भी यही जानना चाहते हैं, तो यह Complete Guide (2026) आपके लिए है, जिसमें हम आपको आसान और सुरक्षित तरीकों से Name Wise Result Check की पूरी जानकारी देंगे |
Name Wise Result क्या होता है?
रिजल्ट जारी होने के समय में रोल नंबर न होने पर स्टूडेंट्स नाम वाइज रिजल्ट चेक करने का ट्राई करते है | Name Wise Result एक ऐसा तरीका है, जिसमें आप अपने नाम (Name) और कभी-कभी पिता का नाम / जन्म तिथि (DOB) डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। कई बार नाम से रिजल्ट चेक करने की सुविधा बोर्ड एवं यूनिवर्सिटी देती है और कई बार यह फैसिलिटी नहीं दी जाती है |
Without Roll Number Result चेक करने के आसान तरीके
स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए यहाँ हमने 4 सबसे आसान बिना रोल नंबर रिजल्ट चेक करने के तरीके दिए हैं:

1. Official Website से Name Wise Result
- कुछ बोर्ड और यूनिवर्सिटी अपनी वेबसाइट पर ही Name Wise Result Checking की सुविधा देते हैं।
- कैसे चेक करें:
- इसके लिए आप संबंधित बोर्ड/यूनिवर्सिटी की Official Website पर जाए
- इसके बाद “Result” या “Examination” सेक्शन में जाएं
- “Name Wise Result” विकल्प चुनें
- अपना नाम और अन्य डिटेल भरें
- Submit करें और रिजल्ट देखें
- हम आपको बता दे की सभी यूनिवर्सिटी और बोर्ड की वेबसाइटस पर यह ऑप्शन अवेलेबल नहीं होता है ।
2. Third Party Websites से Result चेक करे
अगर Official Website पर Name Wise result Checking का ऑप्शन नहीं है, तो आप इस स्थिति में अन्य थर्ड पार्टी वेबसाइट के माध्यम से भी रिजल्ट चेक कर सकते है ।
ALSO READ: Result Checking Problem ? 10 Common Problems & Solutions
Popular Sites:
- IndiaResults.com
- ExamResults.net
- Jagranjosh.com
Process:
- इसके लिए सबसे पहले वह वेबसाइट खोलें
- अपना State और Board चुनें
- “Name Wise Result” पर क्लिक करें
- अपना नाम डालें
- लिस्ट में अपना रिजल्ट खोजें
यह तरीका सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। और यह Without Roll Number Result Check करने का सबसे आसान तरीका भी है |
3. Admit Card / School से Roll Number पता करें
अगर आप भी अपना रोल नंबर भूल गए है तो आप अपने स्कूल से अथवा कॉलेज से पहले अपना Roll Number पता लगा ले | इससे की आपको रिजल्ट चेक करने में आसानी रहेगी |
ALSO READ: पढ़ाई में मन लगाने के लिए ये 5 आसान ट्रिक्स आजमाएं
स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर को यहाँ से देख सकते है –
- Admit Card
- School / College
- Exam Form की कॉपी
- इसके बाद आप Direct Roll Number से रिजल्ट देख सकते हैं |
4. SMS / DigiLocker से रिजल्ट चेक करे
इस समय में अधिकाँश बोर्ड एवं यूनिवर्सिटी SMS या DigiLocker के जरिए भी रिजल्ट चेक करने की सुविधा देते हैं। इसके लिए आप सबसे पहले
- DigiLocker ऐप खोलें
- Board/University चुनें
- अपनी Details डालें |
- सबमिट बटन पर क्लिक करे
- Result डाउनलोड करें |
ALSO READ: PM Modi’s Pariksha Pe Charcha 2026
Name Wise Result चेक करते समय ये बाते अवश्य ध्यान रखे
- नाम वाइज रिजल्ट चेक करते समय एक ही नाम के कई छात्रों का रिजल्ट आ सकता है
- ऐसे में आपको सही छात्र पहचानने के लिए Father Name / DOB अवश्य चेक करना है |
- नेम वाइज रिजल्ट चेक करने के लिए केवल Trusted Websites का ही उपयोग करें
- अंत में Official Website से वेरिफाई जरूर करें |
Name Wise vs Roll Number Wise Result – क्या है सही तरीका
| आधार | Name Wise Result | Roll Number Result |
| Accuracy | Medium | High |
| Speed | Slow (Search करना पड़ता है) | Fast |
| Availability | Limited | हर जगह |
| Risk | Confusion Possible | No Confusion |
Expert Tip – एक्सपर्ट्स के अनुसार क्या करे
- रिजल्ट चेक करते समय हमेशा Official Website को प्राथमिकता दें
- अगर ऑफिशियल वेबसाइट से रिजल्ट चक नहीं हो पा रहा है तो Third-party साइट का यूज करें
- एग्जाम का रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद PDF सेव कर लें
- किसी भी Fake लिंक पर क्लिक करने से बचें इससे आप को किसी भी प्रकार का नुकसान होने की सम्भावना है |
निष्कर्ष (Conclusion)
अगर आप अपना रोल नंबर भूल गए है अथवा रोल नंबर खो गया है, तो चिंता की जरूरत नहीं है। आप आसानी से Name Wise Result Checking Method से अपना Without Roll Number Result देख सकते हैं। इसके लिए कुछ तरीके यहाँ हमने आपकी सुविधा के अनुसार बताये है | इन तरीको का इस्तमाल करके आप अपना रिजल्ट चेक कर सके सकेंगे ऐसा हमारा प्रयास है | एक बात का आप अवश्य ध्यान रखे की Final और Accurate Result हमेशा Official Website से वेरिफाई करना न भूले|
FAQs
1. क्या मैं अपना बोर्ड का रिजल्ट Without Roll Number Result चेक कर सकता हूँ?
हाँ, आप Name Wise Method से रिजल्ट देख सकते हैं। अगर ऑफिशियल वेबसाइट पर या अन्य थर्ड पार्टी वेबसाइट पर यह विकल्प दिया गया है |
2. Name Wise Result कितना सही होता है?
यह सही होता है, लेकिन कभी-कभी समान नाम होने से confusion हो सकता है। ऐसे में आपके पास पिताजी का नाम एवं डेट ऑफ़ बिरथ जैसी डिटेल्स भी होनी चाहिए |
3. सबसे आसान तरीका कौन सा है?
IndiaResults, Jagranjosh.com जैसी वेबसाइट से Name Wise Result चेक करना कुछ हद तक संभव है।
- Without Roll Number Result Check कैसे चेक करें- Name Wise Result Checking Full Guide
- Result Checking Problem रिजल्ट चेक नहीं हो रहा? 10 Common Problems & Solutions (2026 Guide)
- Jammu University Result 2026 Live: Direct Link COEJU BE BA BED Result
- MBOSE SSLC Result 2026 Live Update: Date Confirmed, Direct Result Link Available
- DDU Result 2026 1st Semester BA BSc BCom जारी, यहाँ से देखें UG रिजल्ट नाम वाइज और रोल नंबर वाइज