यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा हाल ही में जारी किये गए UPSC Civil Services Examination 2025 के रिजल्ट्स के बाद एक अनोखा विवाद सामने आया जिसे अब सब कोई जानना छह रहा है | जी हाँ UPSC 301 rank controversy का मामला तब चर्चा में आया जब दो अलग-अलग कैंडिडेट्स ने UPSC Rank 301 पर अपना दावा किया। दोनों ही कैंडिडेट्स का नाम आकांक्षा सिंह (Akanksha Singh) बताया जा रहा है और सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि दोनों के पास एक ही रोल नंबर भी है।
इस घटना से न केवल UPSC उम्मीदवारों के बीच बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बना दिया। रिजल्ट आने के बाद से यह विवाद इतना तेजी से फैला कि कई छात्रों और विशेषज्ञों ने UPSC की पारदर्शिता, परीक्षा प्रक्रिया और पहचान सत्यापन प्रणाली पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। हालांकि बाद में आयोग ने इस मामले पर आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया और पूरे विवाद की सच्चाई सामने आई। आइये आपको बताते है की क्या है ये पूरा मामला अपनी इस विस्तृत रिपोर्ट के माध्यम से –
UPSC Civil Services Examination क्या है?
UPSC (Union Public Service Commission) भारत में मौजूद सबसे प्रतिष्ठित और कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक Civil Services Examination (CSE) आयोजित करता है। इस परीक्षा के जरिये चुने गए कैंडिडेट्स को देश की शीर्ष प्रशासनिक सेवाओं में भर्ती किया जाता है जैसे:
- IAS (Indian Administrative Service)
- IPS (Indian Police Service)
- IFS (Indian Foreign Service)
प्रति वर्ष लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं लेकिन केवल कुछ सौ उम्मीदवार ही फाइनल मेरिट लिस्ट में ही जगह बना पाते हैं। इसी वजह से UPSC का परिणाम घोषित होते ही पूरे देश में बड़ी चर्चा होती है।
Upsc 301 Rank Controversy कैसे शुरू हुआ?

6 मार्च 2026 को UPSC ने Civil Services Examination 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित किया। लेकिन बड़ी बात तब हुई जबकि रिजल्ट जारी होने के कुछ समय बाद सोशल मीडिया पर यह खबर फैलने लगी कि दो उम्मीदवार Akanksha Singh ने Rank 301 हासिल की है।
जानकारी के आधार पर आपजो बता दे की इन दोनों उम्मीदवारों में से एक उम्मीदवार गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) से हैं वही दूसरी उम्मीदवार आरा (बिहार) से हैं| दोनों ने मीडिया और सोशल मीडिया पर यह दावा किया कि उन्होंने UPSC Rank 301 हासिल किया है। यही से UPSC CSE Exam Rank 301 मामले की शुरुआत हुई।
एक ही नाम और रोल नंबर से बढ़ा विवाद
बढ़ते हुए विवाद के बीच में सोशल मीडिया पर एक Admit Card वायरल हुआ जिसमें दोनों उम्मीदवारों का नाम Akanksha Singh और एक ही रोल नंबर बताया गया। इससे छात्रों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। छात्रों द्वारा UPSC के परीक्षा मानको पर ही कुछ लोगो ने सवाल उठाये की CSE जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में रोल नंबर पूरी तरह यूनिक होता है ऐसे में यह होना एक आश्चर्य की बात है | घटना पर कई लोगों ने सवाल उठाए कि:
- क्या सिस्टम में कोई तकनीकी गलती हुई है?
- क्या किसी ने पहचान का गलत इस्तेमाल किया?
- या फिर सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाई जा रही है?
- इन सवालों के कारण यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गया।
गाजीपुर की आकांक्षा सिंह ने लगाया आरोप
गाजीपुर की आकांक्षा सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके कहा कि उनकी पहचान और रैंक का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने Prelims, Mains और Interview तीनों चरण पास किए हैं एवं उनका रोल नंबर 0856794 है| उन्होंने अपने असली दस्तावेज और पहचान से जुड़ी जानकारी भी शेयर की है | उन्होंने यह भी कहा कि अगर दोनों admit cards के QR code को स्कैन किया जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी।
बिहार की कैंडिडेट का भी अपना दावा
दूसरी ओर, बिहार के आरा क्षेत्र की आकांक्षा सिंह ने भी न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में UPSC परीक्षा पास की है और Rank 301 प्राप्त की है। उनके इस दावे के बाद से ही विवाद बढ़ गया है | दोनों कैंडिडेट्स अपने-अपने दस्तावेजों के साथ अपना दावा पेश कर रही है |
जांच में क्या सामने आया?
फिलहाल इस मामले में QR code और अन्य रिकॉर्ड की जांच में पाया गया कि बिहार की उम्मीदवार के दस्तावेजों में कुछ गड़बड़ी है | वह वास्तव में परीक्षा में शामिल ही नहीं हुई थीं | ऐसे में अब मामला काफी हद तक साफ़ हो गया है और आगामी जांच में मामला और अधिक स्पष्ट हो जाएगा ऐसा माना जा रहा है ।
UPSC ने अपने आधिकारिक बयान में क्या कहा
मामले को बढ़ते देख कर Union Public Service Commission (UPSC) ने भी अपनी तरफ से आधिकारिक बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की। आयोग ने बताया कि CSE Rank 301 केवल एक ही कैंडिडेट को मिला है उस उम्मीदवार का नाम Akanksha Singh है और उनका रोल नंबर 0856794 है|
वह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के अभईपुर गांव की रहने वाली हैं | आकांक्षा के पिता का नाम रणजीत सिंह और माता का नाम नीलम सिंह है | आयोग द्वारा जारी बयान के बाद यह स्पष्ट हो गया कि वास्तविक UPSC Rank 301 holder गाजीपुर की आकांक्षा सिंह ही हैं।
Also Read:
- UPSC 301 Rank Controversy: एक ही रैंक पर दो कैंडिडेट्स का दावा, क्या है पूरा मामला?
- Rajasthan Board 10th Result Name Wise 2026: आरबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट Roll Number Wise ऐसे करें चेक
- AKNU 5th Sem Results 2026 Download Marksheet @ aknu.edu.in
- Rajasthan PET, PST Home Guard Admit Card 2026: राजस्थान होमगार्ड फिजिकल एडमिट कार्ड जारी यहां से डाउनलोड करें
- KSDNEB GNM Result 2026 Out: 1st, 2nd, 3rd Year Marksheet Download @ ksdneb.org