Republic Day 2026 Book Parade & Beating Retreat Tickets: 26 जनवरी गणतंत्र दिवस परेड टिकट बुकिंग प्रोसेस

Republic Day Parade Ticket Booking 2026- भारत का राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को सारे भारत में धूमधाम से हर वर्ष की भाँती इस वर्ष भी मनाया जायेगा । इस साल भारत अपना 77वाँ Republic Day मना रहा है | इसके लिए दिल्ली के Kartavya Path पर होने वाली आर्मी की परेड (Republic Day Parade) का आयोजन भी किया जायेगा| अगर आप इस परेड को देखना चाहते हैं तो आपको इस के लिए Republic Day 2026 Book Parade & Beating Retreat Tickets की प्रोसेस को जानना जरूरी है । यहाँ हमने इस लेख में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस Parade Tickets Booking प्रोसेस की पूरी जानकारी दी हुई है |  

Republic Day Parade 2026 क्यों खास है रिपब्लिक डे  परेड

Republic Day Parade 2026 भारत की सैन्य क्षमता, सांस्कृतिक विविधता और सैन्य बल के हथियारों की प्रदर्शनी का एक बहुत ही खास आयोजन होता है। इस साल 26 जनवरी रिपब्लिक डे परेड का आयोजन सुबह 9:30 AM से 12:00 PM तक होगा | परेड का मुख्य आकर्षण Indian Armed Forces, cultural एक्टिविटीज, आर्मी बैंड्स और flypast होता है |  

रिपब्लिक डे परेड 2026 Tickets Price

Republic Day 2026 Book Parade & Beating Retreat Tickets

इस बार 3 मुख्य events के लिए tickets जारी हैं:

EventTicket PriceEvent Date
Republic Day Parade₹20 / ₹10026 January 2026
Beating Retreat Full Dress Rehearsal₹2028 January 2026
Beating Retreat Ceremony₹10029 January 2026

26 January Parade Online Ticket Booking – कैसे करें? 

रिपब्लिक डे परेड की टिकट्स की Online booking आप ऑनलाइन घर रह कर भी मोबाइल या laptop से कर सकते है। आपको बता दे की आप Tickets की बुकिंग केवल official portal / Aamantran app से ही कर सकते हैं| किसी भी अन्य third-party website से बुकिंग किया जाना संभव नहीं है । यहाँ आपकी सुविधा हेतु इस पेज के अंत में  ऑफिशियल  वेबसाइट का लिंक हम आपको प्रोवाइड करा जिसके जरिये आप आसानी से टिकट बुक कर सकते है |

Republic Day 2026 Book Parade Tickets Online 

  • ऑनलाइन रिपब्लिक डे परेड की टिकट्स बुक करने के लिए आप ऑफिशियल Website Visit करें — aamantran.mod.gov.in या Aamantran mobile app.
  • अब इस वेबसाइट पर Register / Login करे
  • इसके बाद अपना mobile number डालें और OTP verify करें।
  • अब Select Event
  • Choose करें:
  • Republic Day Parade
  • Beating Retreat Full Dress Rehearsal
  • Beating Retreat Ceremony
  • इसके बाद Choose Seat and Ticket Type
  • Select करें seat category (₹20 / ₹100) और guest details जोड़ें।
  • अब Upload ID Proof जैसे की Valid photo ID जैसे Aadhaar / Voter ID / PAN / Driving Licence / Passport upload करें।
  • अंत में Payment complete करते ही आपका Republic Day Parade e-ticket book  हो जायेगा | आप इसे डाउनलोड कर लें। ये PDF/mobile ticket आपको ई-मेल या SMS के ज़रिये भी मिल सकता है। 
  • ध्यान  रखे की Tickets high demand के चलते बहुत जल्दी sell out होती हैं, इसलिए जैसे ही booking window खुलती है (9:00 AM से) उतनी जल्दी ही लॉगिन कर लें और अपना टिकट बुक कर ले ।

26 January 2026 Offline Ticket Booking कैसे करे- 

आप चाहे अगर तो Republic Day Parade 2026  के offline टिकट्स भी book कर सकते है  | इसके लिए सरकार ने  counters बनाये है जहाँ  से आपको आसानी से टिकट मिल जायेंगे।

 Offline Ticket Counters (Delhi)

LocationTime / Dates
Sena Bhawan (Near Gate No. 5)Jan 5–14, 10AM-1PM / 2PM-5PM
Shastri Bhawan (Near Gate No. 3)Jan 5–14
Jantar Mantar (Main Gate)Jan 5–14
Parliament House (Reception Counter)Jan 5–14
Rajiv Chowk Metro StationJan 5–14
Kashmere Gate Metro StationJan 5–14
(approx timings as released by Ministry of Defence)

Aamantran App – Mobile से 26 जनवरी रिपब्लिक डे टिकट बुक कैसे करें?

आप अपने घर से ही ऑनलाइन Ministry of Defence द्वारा शुरू की गयी ऐप  Aamantran app से भी tickets book कर सकते हैं।  इसके लिए प्ले स्टोर से  ये ऐप Download करके उसमे login, select event, upload ID, payment की प्रक्रिया करके आप की टिकट बुकिंग हो जाएगी |

अगर Republic Day 2026 Tickets Booking न हो तो क्या करे

किसी कारण वश अगर आपकी टिकट बुकिंग नहीं हो पाती है तो आपको परेशां होने की आवश्यकता नहीं है |  आप TV या Live Streaming से भी पूरा parade देख सकते हैं | रिपब्लिक डे की परेड का नीचे  दिए गए चैनल्स पर लाइव टेलीकास्ट होगा –

  •  Doordarshan (DD National) पर लाइव telecast
  •  Official PIB / Doordarshan YouTube Channels
  •  News channels & Live Webcasts

इस तरह से आप घर बैठे भी Republic Day celebrations देख सकते हैं।

Conclusion:

Republic Day 2026 की Live parade को आप देखना चाहते है  तो इसके लिए आप टिकट्स जल्दी बुक करें। समय रहते आप online या offline ticket booking करके इसे लाइव देखने का ऐतिहासिक अनुभव प्राप्त कर सकते है –

  • 26 January Parade Online booking: Aamantran portal / app से
  • Republic Day Parade Offline booking: Delhi counters
  • Ticket price: ₹20 / ₹100
  • Events: Parade + Rehearsal + Beating Retreat

Leave a Comment