Rajasthan Police SI Admit Card 2026: इस Direct लिंक से करे डाउनलोड राजस्थान पुलिस एसआई एग्जाम सेण्टर जल्द जारी

Rajasthan Police SI Admit Card 2026: राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 के लिए अब एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होने वाला है। यह परीक्षा 5 और 6 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसके लिए उम्मीदवार लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा एसआई संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि, समय और जरूरी निर्देश जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी होगी। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारी को ध्यान से जांच लें और परीक्षा के दिन इसे साथ लेकर जाएं। राजस्थान पुलिस SI भर्ती परीक्षा की तारीख नजदीक आ चुकी है और उम्मीदवार तैयारी में जुटे हुए हैं। अब अभ्यर्थियों को अपने एग्जाम सेंटर/सिटी डिटेल्स का इंतजार है, जो जल्द ही जारी किए जा सकते हैं।

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा परीक्षा से जुड़े सभी जरूरी अपडेट, जैसे एग्जाम सिटी और सेंटर जानकारी, आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। उम्मीदवार वहां जाकर अपने परीक्षा केंद्र से संबंधित पूरी जानकारी आसानी से चेक कर सकेंगे।

Rajasthan Police SI Admit Card 2026

Rajasthan Police SI Admit Card 2026 Overview

OrganizationRajasthan Public Service Commission (RPSC)
Name of ExamSub Inspector/ Platoon Commander
Examination Date5 April and 6 April 2026
Number of Post1015 Posts
RPSC Sub Inspector Exam Center 2026 DateMarch 2026
Download linkrpsc.rajasthan.gov.in

Rajasthan SI Exam 2026: तारीख और टाइमिंग डिटेल

राजस्थान में सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा की तारीख फाइनल हो चुकी है। यह परीक्षा 5 और 6 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होंगे।

परीक्षा दो अलग-अलग शिफ्ट में करवाई जाएगी। पहली शिफ्ट में उम्मीदवारों का पेपर सुबह 11 बजे से 1 बजे तक होगा। इसके बाद दूसरी शिफ्ट में सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान का पेपर दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक लिया जाएगा।

परीक्षा से जुड़ी बाकी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे एग्जाम सेंटर, एंट्री टाइम और जरूरी गाइडलाइन उम्मीदवारों को उनके एडमिट कार्ड में साफ तौर पर देखने को मिलेंगी। इसलिए परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड को ध्यान से पढ़ना जरूरी रहेगा।

आयोजनदिनांक समय
परीक्षा का नामसब इंस्पेक्टर / प्लाटून कमांडर संयुक्त योग्यता परीक्षा 2025
परीक्षा तिथियां05 अप्रैल 2026 और 06 अप्रैल 2026
पेपर 1 (सामान्य हिंदी)सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
पेपर 2 (सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान)दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक

RPSC Sub Inspector एग्जाम सेण्टर 2026 को कैसे निकाले?

  • सबसे पहले उम्मीदवार राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर आपको लेटेस्ट अपडेट सेक्शन में एडमिट कार्ड से जुड़ा लिंक दिखाई देगा।
  • अब Rajasthan Police SI Admit Card 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
  • सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।

यहां भी देखे – RPSC Sub Inspector Admit Card 2026

Rajasthan Police SI 2026 Exam Pattern

Written Examination

  • Two objective-type papers
  • Detailed paper-wise pattern as per official notification
PaperSubjectNumber of QuestionsMaximum MarksDuration
Paper IGeneral Hindi1002002 hours
Paper IIGeneral Knowledge & General Science1002002 hours
Total2004004 hours
Nishant Sharma

Leave a Comment