Indigo Flight Cancelled Reason & Live Status- विगत दिनों में इंडिगो एयरलाइन्स की 500 से अधिक फ्लाइट्स बड़े हवाई अड्डों से कैंसिल हो गयी है | जिसके कारण पैसेंजर्स को भारी मुश्किलों से गुजरना पड़ा | इंडिगो ने इन ऑपरेशनल दिक्कतों के पीछे जो वजह बताई है वह है क्रू की कमी, नए ड्यूटी-टाइम नियम, टेक्निकल खराबी, ख़राब मौसम एवं भारी बारिश | यह पहली बार है की जब एक साथ इतनी अधिक फ्लाइट्स इंडिगो द्वारा रद्द की गयी है | पैसेंजर्स की दिक्क्तों को देखते हुए अब केंद्र सरकार ने मामले में हस्तक्षेप किया है | सिविल एविएशन मिनिस्ट्री (MoCA) ने इंडिगो को आदेश दिया है कि वह कल रविवार रात 8 बजे तक सभी पेंडिंग पैसेंजर रिफंड एवं लगेज लौटा दे | इसके लिए मंत्रालय द्वारा इंडिगो एयरलाइन्स को 48 घंटे का समय दिया गया है |
Indigo Flight Cancelled Reason Explained Live Status
इंडिगो ने एक आधिकारिक बयान में बताया है की पिछले कुछ दिनों में उनका नेटवर्क काफी अधिक डिस्टर्ब हुआ है | साथ ही साथ नवंबर से ही इंडिगो में क्रू मेंबर्स की कमी चल रही है जिसके चलते इन फ्लाइट्स की उड़ान बाधित हुई है | इंडिगो के कई सरे फ्लाइट सिर्फ क्रू की कमी के चलते उड़ान ऐसे में यात्रियों को भारी पड़ रहा है | साथ ही साथ उनके रेफूंदस को ले कर भी इंडिगो ऑफिशियल द्वारा कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है | परन्तु अब केंद्र सरकार ने मामले में संज्ञान लेते हुए इंडिगो को पैसेंजर्स का किराया और लगेज 48 घंटो के अंदर लौटने के निर्देश जारी किये है |

बात करे अन्य फ्लाइट्स की तो कई प्राइवेट एयरलाइन्स ने भी इस मौके का फायदा उठाने की कोशिश करते हुए अपने किराये में आभारी इजाफा कर दिया | जिसके कारण सिविल एविएशन मिनिस्ट्री (MoCA) ने अन्य एयरलाइन्स को भी किराया नहीं बढ़ने के निर्देश दिए है | ये खबर कई सरे यात्रिओ के लिए एक राहत की खबर हो सकती है जबकि वे एयरपोर्ट टर्मिनल्स पर घंटो से अपनी फ्लाइट्स के उड़ान भरने का इन्तजार कर रहे है
4 दिन में 2,000 से ज्यादा इंडिगो फ्लाइट कैंसिल
indigo Airlines की पिछले 4 दिनों के अंदर 2000 से अधिक flights cancel हो चुकी है और हजारो यात्री एयरपोर्ट्स पर परेशान हो रहे है | इंडिगो ऑफिशियल्स ने भी इस संबंध में खेद व्यक्त करते हुए अपनी लेटेस्ट अपडेट्स में बताया की 8 दिसंबर से इंडिगो अपने आगामी फ्लाइट्स में कमी करेगा और संभावित रूप से 10 फरवरी 2026 से सारी व्यस्थाएं सुचारु रूप से फिर से चल सकेंगी | शुक्रवार को भी दिल्ली मुंबई बेंगलुरु हैदराबाद पुणे जाने वाली फ्लाइट्स किया गया |
डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन (DGCA) ने 1 नवंबर से पायलटों और बाकी क्रू मेंबर्स के काम से जुड़े नियमों में बदलाव किए थे। इन नियमो को दो चरणों में लागू किया गया। इसका पहला चरण 1 जुलाई को लागू हुआ।
वहीं, 1 नवंबर से दूसरा चरण लागू हुआ। इन नए नियमों के अनुसार यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्रू मेंबर्स एवं पायलट्स को रेस्ट देने पर जोर दिया गया है। जिसके चलते हुए इंडिगो के पास पायलट-क्रू मेंबर्स की कमी पिछले नवंबर माह से हो गई है।
केंद्र ने 24*7 कण्ट्रोल रूम शुरू किया
केंद्र सरकार के सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने स्थिति की गंभीरता को संहते हुए एवं इस पर निगरानी रखने के लिए एक २४*7 कण्ट्रोल रूम (011-24610843, 011-24693963, 09650391859) की स्थापना की है | इसके माध्यम से स्थिति पर लगातर नजर रखते हुए समस्या का समय से निराकरण किया जा सकेगा |
FAQs–
Indigo Flight Cancelled Reason किन कारणों के चलते इंडिगो की फ्लाइट्स रद्द ?
इंडिगो की फ्लाइट्स रद्द होने के पीछे का कारण ख़राब मौसम एवं क्रू मेंबर्स की कमी को बताया जा रहा है| आगामी कुछ दिन तक यह समस्या बनी रह सकती है |
Indigo Flight Cancellation Refund कब तक मिल जायेगा?
केंद्र सरकार के निर्देश अनुसार यह इंडिगो फ्लाइट कैंसिल रिफंड 48 घंटे के अंदर अर्थात रविवार रात तक मिल जाने की सम्भावना है |
- Tata Punch 2026 Facelift vs Old Model: क्या बदला, क्या रहा same पूरी जानकारी हिंदी में - January 28, 2026
- REET Mains 2026 January Exam Result Date: रीट रिजल्ट एवं कट ऑफ को लेकर बड़ी खबर, इस दिन होगा जारी - January 28, 2026
- REET Mains Level 2 SST Answer Key 2026 Raise Objection: रीट लेवल 2 SST की उत्तर कुंजी जानकारी - January 28, 2026