एग्जाम रिजल्ट के बाद अक्सर छात्र Revaluation / Rechecking Process के लिए अप्लाई करते है | परीक्षा में अगर किसी छात्र को अपने रिजल्ट में उम्मीद से कम नंबर मिलते हैं, तो सबसे पहला सवाल आता है — “क्या कॉपी फिर से चेक हो सकती है?”
ऐसे में इसका जवाब है हाँ, और इसी प्रक्रिया को Revaluation (पुनर्मूल्यांकन) या Rechecking (पुनः जाँच) कहा जाता है। इस लेख के माध्यम से हम आपको पूरी जानकारी देंगे कि यह रेवलुएशन अथवा रीचेकिंग प्रोसेस क्या है (What is Rechecking. Revaluation Process) कैसे काम करती है और आप इसे कैसे अप्लाई कर सकते हैं।
Revaluation और Rechecking Process क्या है?
A.) Rechecking (Re-totaling)
इस प्रक्रिया Rechecking में आपकी एग्जाम Answer Sheet को दोबारा चेक नहीं किया जाता, | कुछ स्टूडेंट्स को ग़लतफ़हमी है की इस में कॉपी की फिर से जांच होती है | पर ऐसा बिलकुल नहीं है | बल्कि इस प्रक्रिया में :

- कॉपी के मार्क्स की टोटलिंग (Total) सही है या नहीं ये चेक किया जाता है |
- इसके अलावा यह चेक किया जाता है की कोई प्रश्न मार्किंग से अथवा चेक करने से छूट तो नहीं गया
- मार्क्स सही तरीके से जोड़े गए हैं या नहीं
- यानी की इससे साफ़ होता है की इसमें केवल Calculation Errors चेक होते हैं।
B.) Revaluation (Rechecking of Answers)
- Revaluation की प्रोसेस में आपकी पूरी कॉपी को फिर से जांचा जाता है:
- उत्तरों का पुनर्मूल्यांकन होता है
- मार्किंग सही हुई या नहीं
- साथ ही साथ यह भी चेक किया जाता है की किसी प्रश्न में कम/ज्यादा नंबर दिए गए हैं या नहीं
- ध्यान रखे की इस प्रोसेस में आपके Marks बढ़ या घट भी सकते हैं
Revaluation vs Rechecking – अंतर समझें
| आधार | Rechecking | Revaluation |
| क्या होता है? | Total Check | Copy दुबारा चेक |
| Marks Change | Rare | Possible |
| फीस | कम | ज्यादा |
| Risk | Low | Medium |
ALSO READ: Result Checking Problem ? 10 Common Problems & Solutions
कब करें Revaluation / Rechecking के लिए अप्लाई?
स्टूडेंट्स अगर इनमे से किसी भी अंतर्गत आते है तो वे इसके लिए आवेदन कर सकते है| अगर
- आपके मार्क्स अपेक्षा से बहुत कम आए हों
- आपको अपने उत्तरों पर पूरा भरोसा हो
- पेपर अच्छा होने के बाद भी आपके कम मार्क्स आए हों
- किसी सब्जेक्ट में Fail आ गए हों
लेकिन आप ध्यान रखे की बिना वजह हर विषय के लिए Apply करना उचित नहीं है | इसमें आपको सब्जेक्ट वाइज फीस के साथ रिजल्ट फिर से आने तक इन्तजार करना होगा |
ALSO READ: पढ़ाई में मन लगाने के लिए ये 5 आसान ट्रिक्स आजमाएं
Revaluation / Rechecking के लिए कैसे करें Apply?
नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
Step 1: सबसे पहले आप Official Website पर जाएं
अपने Board/University की आधिकारिक वेबसाइट खोलें
Step 2: Revaluation/Rechecking Apply Link खोजें
“Revaluation Form” या “Scrutiny Form” लिंक पर क्लिक करें
Step 3: Login करें
Roll Number / Registration Number डालें
Captcha दर्ज करे
Step 4: Subject चुनें
अब आप जिस सब्जेक्ट में Revaluation अथवा Rechecking कराना चाहते है, उसे Select करें
Step 5: सब्जेक्ट वाइज Fees Pay करें
Online Payment (UPI/Debit Card) करें
Step 6: Form Submit करें
अंत में Form Submit करने के बाद Confirmation Slip डाउनलोड करें |
ALSO READ: PM Modi’s Pariksha Pe Charcha 2026
Revaluation Fees कितनी होती है?
फीस को लेकर कुछ भी कहना सही नहीं होगा | दरअसल Revaluation अथवा Rechecking Fees सभी बोर्ड में या यूनिवर्सिटी में अलग अलग हो सकती है |
School Boards: प्रायः स्कूल बोर्ड में अलग अलग फीस रहती है – ₹200 – ₹700 प्रति विषय
Universities: सब्जेक्ट अनुसार फीस ₹500 – ₹1500 प्रति विषय रह सकती है | आप इसकी जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट से देख सकते है |
आप यह बात ध्यान रखे की यह फीस Non-refundable होती है|
ALSO READ: Without Roll Number कैसे चेक करें- Name Wise Result Checking Full Guide
Result आने में कितना समय लगता है?
प्रायः 10 से 30 दिन के अदंर रेवलुएशन अथवा रीचेकिंग का रिजल्ट घोषित कर दिया जाता है | हालाँकि कभी कभी किन्ही कारणों से कुछ बोर्ड में 45 दिन तक का समय भी लग सकता हैं| बोर्ड हो अथवा यूनिवर्सिटी Result Official Website पर ही जारी होता है|
Important Rules
- पेपर में आपके Marks बढ़ भी सकते हैं और घट भी सकते हैं
- एक बार Apply करने के बाद Cancel नहीं कर सकते
- Final Decision Board/University का होता है
- हर Subject के लिए अलग आवेदन करना होता है |
एक्सपर्ट्स की क्या सलाह है
अगर आप भी रेवलुएशन अथवा रीचेकिंग के लिए आवेदन करना चाहते है तो आप सिर्फ उन्हीं Subjects में Apply करें जहां आपको पूरा Confidence हो | इसके साथ ही आवेदन से पूर्व Official notification को ठीक से पढ़ ले एवं आवेदन की नियम, फीस आदि की जानकारी ठीक से देख ले || साथ ही आवेदन की अंतिम तिथि से पहले Apply करें | अगर आप इन बातो को ध्यान में रख कर अप्लाई करेंगे तो आपके लिए उचित रहेगा |
निष्कर्ष (Conclusion)
Revaluation / Rechecking Process के माध्यम से स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट को सुधार सकने का मौका मिलता हैं। अगर आपको लगता है कि आपके मार्क्स कम मिले हैं, तो सही तरीके से Apply करके आप अपने Marks बढ़ा सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें — रेवलुएशन अथवा रीचेकिंग के लिए सोच समझकर ही आवेदन करे |
FAQs
1. Revaluation और Rechecking में क्या फर्क है?
Rechecking में सिर्फ आपके आंसर शीट के मार्क्स का Total Check होता है, जबकि Revaluation में पूरी कॉपी दोबारा चेक होती है।
2. क्या Revaluation में Marks कम भी हो सकते हैं?
हाँ ऐसा संभव है की इस प्रोसेस में Marks बढ़ भी सकते हैं और घट भी सकते हैं।
3. एक बार में कितने Subjects में Apply कर सकते हैं?
यह आपके ऊपर निर्भर करता है | आप जितने चाहें उतने Subjects में Apply कर सकते हैं, लेकिन फीस सब्जेक्ट वाइज अलग-अलग देनी होगी।
- Rajasthan Police SI Admit Card 2026: इस Direct लिंक से करे डाउनलोड राजस्थान पुलिस एसआई एग्जाम सेण्टर जल्द जारी
- MBOSE SSLC Result 2026 Live Update: Date Confirmed, Direct Result Link Available
- Revaluation / Rechecking Process क्या होता है? Full Guide कैसे करें Apply
- RSCIT Admit Card 2026 Download: 29 मार्च एवं 12 अप्रैल एग्जाम एडमिट कार्ड यहाँ से डाउनलोड करे
- AP Inter 2nd Year Physics Paper Analysis 2026: Check Difficulty Level, Answer Key
- Rajasthan Police SI Admit Card 2026: इस Direct लिंक से करे डाउनलोड राजस्थान पुलिस एसआई एग्जाम सेण्टर जल्द जारी - April 3, 2026
- MBOSE SSLC Result 2026 Live Update: Date Confirmed, Direct Result Link Available - April 3, 2026
- Revaluation / Rechecking Process क्या होता है? Full Guide कैसे करें Apply - April 3, 2026