UP Police SI Exam City Slip 2026 Out: एसआई परीक्षा एग्जाम सिटी यहाँ देखे

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा UP Police SI Exam City Slip 2026 लिस्ट जारी कर दी गयी है। कैंडिडेट्स जिन्होंने यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था,  वे  सभी कैंडिडेट्स लम्बे समय से एग्जाम सिटी लिस्ट का इन्तजार कर रहे है | बोर्ड द्वारा जारी इस सूची को ऑफिशियल वेबसाइट से अपने परीक्षा शहर (Exam City) ऑनलाइन चेक की जा सकती हैं।

इसके माध्यम से आप जान सकेंगे की उनकी परीक्षा किस शहर या जिले में आयोजित होगी, ताकि वे यात्रा और अन्य व्यवस्थाएँ समय रहते कर सकें। यहाँ इस लेख में हम आपको UP Police SI Exam City Slip 2026 डाउनलोड करने का तरीका, परीक्षा तिथि, महत्वपूर्ण निर्देश, चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

UP Police SI Exam City Slip 2026: महत्वपूर्ण जानकारी

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामUP Police Sub Inspector Exam 2026
भर्ती बोर्डउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)
पोस्टसब-इंस्पेक्टर (SI)
सिटी स्लिप जारी6 मार्च 2026
परीक्षा तिथि14 और 15 मार्च 2026
परीक्षा मोडऑफलाइन (OMR आधारित)
आधिकारिक वेबसाइटuppbpb.gov.in

एग्जाम के माध्यम से 4,543 SI पदों के लिए कैंडिडेट्स का चयन किया जायेगा। इस परीक्षा में लगभग 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने इस वर्ष आवेदन किया है।

UP Police SI Exam 2026 date कब होगी एग्जाम?

UP Police SI Exam City Slip 2026

UPPRPB द्वारा SI Exam Date की जानकारी के जारी कर दी गयी है | यूपी पुलिस SI की लिखित परीक्षा 14 मार्च और 15 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा 2 शिफ्टों में आयोजित हो सकती है:

Shift 1: सुबह: 10:00 बजे से 12:00 बजे तक

Shift 2: शाम: 3:00 बजे से 5:00 बजे तक

इस साल एसआई एग्जाम के लिए राज्य में 75 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाये गए है |

UP Police Sub Inspector Exam City Slip 2026 कैसे डाउनलोड करें?

कैंडिडेट्स जिन्होंने यूपी पुलिस SI भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है वे नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:

Step-by-Step प्रक्रिया

  • सबसे पहले UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर UP Police SI Exam City Slip 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना Registration Number / Application Number दर्ज करें।
  • इसके बाद Date of Birth भरें।
  • कैप्चा कोड डालकर Submit बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी Exam City Slip स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।

Exam City Slip में क्या जानकारी होती है?

UP Police SI Exam City Slip के जरिये आप निम्न महत्वपूर्ण जानकारियां  देख सकते है, जैसे:

  • कैंडिडेट का नाम
  • आवेदन संख्या
  • एग्जाम सिटी
  • एग्जाम डेट
  • परीक्षा शिफ्ट
  • परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी

UP Police SI Admit Card 2026 कैसे और कब डाउनलोड करे ?

UP Police SI का Admit Card परीक्षा से पहले जारी कर दिया गया है । कैंडिडेट्स इसे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर एवं नाम अन्य डिटेल्स के माध्यम से डाउनलोड कर सकते है | कैंडिडेट्स ध्यान रखे की एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रोल नंबर और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए होंगे।

परीक्षा के लिए याद रखने योग्य बाते

परीक्षा से पूर्व यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा परीक्षा को लेकर कुछ नए निर्देश जारी किए हैं | परीक्षा पर जाने से पहले ये जरूरी बाते ध्यान रखे-

एग्जाम में शामिल होने के लिए  कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर्स पर 2 घंटे 30 मिनट पहले पहुंचना होगा | कैंडिडेट्स अपने साथ पहचान के लिए आधार कार्ड या अन्य वैलिड Photo ID अवश्य लेकर आये | परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा जांच की जाएगी | निर्धारित समय के बाद सेंटर में प्रवेश नहीं मिलेगा |

इन नियमों का पालन न करने वाले उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जा सकती। कैंडिडेट्स अपने अपने एडमिट कार्ड समय पर डाउनलोड करके परीक्षा से पहले नियत समय पर एग्जाम सेंटर पर पहुंच जाये | एग्जाम सेंटर पर जाते हुए सभी जरूरी दस्तावेज अपने साथ ले कर जाये |

UP Police SI Selection Process

कैंडिडेट्स का चयन निम्न प्रक्रिया के माध्यम से किया जायेगा –

  • लिखित परीक्षा (Written Exam)
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST)
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
  • मेडिकल टेस्ट

इन सभी स्टेज को क्लियर करने के बाद ही उम्मीदवार का अंतिम चयन होता है।

UP Police SI Exam Pattern 2026

यूपी एसआई लिखित परीक्षा में सामान्यतः निम्न विषयों से प्रश्न पूछे जायेंगे:

  • सामान्य हिंदी
  • कानून एवं संविधान
  • सामान्य ज्ञान
  • मानसिक योग्यता / रीजनिंग

एग्जाम OMR बेस्ड होगी और इसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं।

Important Links:

UP Police SI Exam City Slip 2026 OutDownload Link
Official Website LinkClick Here

Conclusion:

UP Police SI Exam City Slip 2026 अब जारी हो गयी है | इसे डाउनलोड करके कैंडिडेट्स अब अपने परीक्षा शहर की जानकारी आसानी से देख सकते है । यह जानकारी परीक्षा की तैयारी और यात्रा व्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। कैंडिडेट्स जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट से अपनी एग्जाम सिटी स्लिप एवं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर ले \

परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी ध्यान से पढ़ें। यूपी पुलिस एसआई एग्जाम 14 और 15 मार्च 2026 को राज्य में आयोजित की जाएगी जिसकी तैयारियां अब अंतिम चरण में है |  

Also Read:

Leave a Comment