LPG Cylinder Price Today: ईरान-इजरायल जंग के कारण गैस सिलिंडर की बढ़ी कीमते, 60 रुपये महंगा, जानिए कब कम होगी रेट्स

भारत में घरेलू रसोई गैस (LPG) की कीमतों में हाल ही में बढ़ोतरी देखने को मिली है। हाल ही में सरकार और तेल कंपनियों ने घरेलू LPG Cylinder Price में 60 रुपये तक का इजाफा कर दिया है,  वही दूसरी तरफ कमर्शियल सिलिंडर की कीमत लगभग 115 रुपये तक बढ़ा दी गई है। ईरान-इजरायल युद्ध के समय  अचानक बढ़ती गैस कीमतों से लोगो में चिंता बनी हुई है | 

एक्सपर्ट्स के अनुसार अंतरराष्ट्रीय लेवल पर तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित होने से भारत जैसे आयात-निर्भर देशों में LPG की रेट्स पर सीधा असर पड़ रहा है। इस पोस्ट के माध्यम से हम बताएंगे कि LPG सिलिंडर की कीमत क्यों बढ़ी, Gas cylinder Shortage in India एवं इसका भारत पर क्या असर पड़ेगा और अलग-अलग शहरों में LPG Cylinder Price Today ताजा रेट क्या हैं।

LPG Cylinder Price Today: युद्ध के चलते घरेलू गैस 60 रुपये महंगी

7 मार्च 2026 से भारत में घरेलू LPG सिलिंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमत में 60 रुपये की वृद्धि की गई है। सरकार द्वारा लगभग 11 महीनों बाद पहली बड़ी बढ़ोतरी मानी जा रही है। इसके अलावा कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत करीब 115 रुपये तक बढ़ाई गई है जिससे की रेस्टॉरेंट और होटल मालिकों में काफी निराशा का माहौल है । LPG Cylinder Price में  बढ़ोतरी के बाद अधिकांश शहरों में घरेलू गैस सिलिंडर की रेट्स अब  900 से 1000 रुपये के बीच हो गयी है, बात करे Commercial Cylinder की तो  इनकी रेट्स 2000 रुपये से अधिक हो सकती है।

LPG Price Hike का सबसे बड़ा कारण: ईरान-इजरायल युद्ध

एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के कारणों  सोशल मीडिया एवं अन्य प्लेटफॉर्म्स पर कई तरह के दावे किये जा रहे है | लेकिन मुख्य कारण पश्चिम एशिया में चल रहा ईरान-इजरायल संघर्ष ही माना जा रहा है। इस युद्ध के कारण ऊर्जा बाजार में अस्थिरता पैदा हो गई है। साथ ही साथ युद्ध के कारण कई महत्वपूर्ण तेल और गैस सप्लाई रूट पर भी भरी प्रभाव पड़ा हैं| इसके अलावा वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है |

LPG Cylinder Price Today

पानी के रास्ते भी जहाजों की आवाजाही कम हुई है जिससे की आयत और निर्यात पर असर पड़ा है | विशेष रूप से Strait of Hormuz दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा मार्गों में से एक है  युद्ध के चलते प्रभावित हुआ है | ऐसे में जब अंतरराष्ट्रीय मार्केट में तेल और गैस महंगी होती है, तो उसका असर भारत जैसे देशों में LPG और पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी पड़ता है। इसी के चलते Gas cylinder Shortage in India देखने में आ रही है|

भारत में LPG GAS क्यों हुई महंगी ?

  • भारत की ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात पर निर्भर है।
  • भारत में कुल LPG जरूरत का लगभग 60% आयात अन्य देशो से होता है
  • अधिकांश गैस की सप्लाई मध्य-पूर्व (Gulf देशों) से आती है
  • लगभग 85–90% आयात होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते से होता है
  • युद्ध या तनाव की स्थिति में गैस की सप्लाई बाधित हो जाती है और कीमतें बढ़ने लगती हैं।
  • इसी कारण हाल के दिनों में LPG के दाम में अचानक वृद्धि देखने को मिली है।

LPG सप्लाई पर Iran Israel War का असर  

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध संघर्ष का असर सिर्फ LPG Cylinder Price पर ही नहीं बल्कि सप्लाई पर भी हुआ है। जानकारी के अनुसार कई शहरों में कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कमी की शिकायत सामने आई है | इसके अलावा कमर्शियल सिलिंडर की रेट्स बढ़ने के कारन होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय भी प्रभावित हुए हैं | 

कुछ जगहों पर सिलिंडर की कालाबाजारी भी देखी गई | सरकार ने भी घरेलू उपयोग के लिए गैस की सप्लाई को प्राथमिकता दी है। इसलिए होटल व्यवसाय पर काफी असर पड़ा है देखने में आ रही है और उन्हें Gas Cylinder Shortage का सामना करना पड़ रहा है|

सरकार ने क्या फैसला लिया

गैस की बढ़ती कीमतों के साथ किल्लत का दौर भी शुरू हो गया है | ऐसे में स्थिति को संभालने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं जिसके तहत Essential Commodities Act लागू किया गया ताकि गैस की उपलब्धता बनी रहे | तेल रिफाइनरियों को अधिक LPG उत्पादन करने का निर्देश दिया गया |

घरेलू उपयोग के लिए गैस की सप्लाई को प्राथमिकता दी जा रही है | सरकार का कहना है कि इन कदमों से घरेलू उपभोक्ताओं को गैस की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

बड़े शहरों में LPG Gas Cylinder Rates (Expected)

हालिया बढ़ोतरी के बाद प्रमुख शहरों में घरेलू LPG सिलिंडर की कीमत लगभग इस प्रकार हो सकती है (अनुमानित):

शहरघरेलू LPG सिलिंडर
दिल्ली₹950 के आसपास
मुंबई₹940 के आसपास
कोलकाता₹970 के आसपास
चेन्नई₹965 के आसपास

क्या आगे और महंगा होगा LPG Price  Hike- कब कम होगी रेट्स

एक्सपर्ट्स की माने तो LPG की रेट्स में आने वाले समय में दो बातों पर निर्भर करेंगी | ईरान-इजरायल युद्ध कितने समय तक चलता है |  वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें कितनी स्थिर रहती हैं | अगर युद्ध लंबा चलता है और ऊर्जा सप्लाई बाधित रहती है, तो LPG सहित अन्य ईंधनों की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर जाती हैं तो भारत में भी गैस, पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ सकते हैं।

निष्कर्ष

हाल ही में घरेलू LPG Cylinder की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी विष भर में चल रही युद्ध की स्थिति का सीधा असर है। ईरान-इजरायल वॉर के कारण जारी   हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही में भी कमी आयी है  इससे गैस की कीमतों में इजाफा हो रहा है । भारत की LPG आयात के लिए अन्य देशो पर  निर्भरता के चलते फिलहाल कुछ समय तक यह दिक्कत बनी रह सकती है ।

केंद्र सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सप्लाई को सामान्य बनाए रखने के लिए कदम उठा रही है। अगर वैश्विक हालात जल्द सुधरते हैं तो भविष्य में गैस की कीमतों में राहत मिल सकती है, लेकिन फिलहाल आम उपभोक्ताओं को महंगे LPG सिलिंडर का सामना करना पड़ रहा है। अगर आपको LPG Cylinder Price Today से जुडी अन्य जानकारियां चाहिए तो आप इस पोस्ट के कमैंट्स में हमे लिखे |

Also Read:

Leave a Comment