Aadhar Pan Card Link Last Date: डेडलाइन नजदीक, समय से नहीं किया तो PAN होगा निष्क्रिय

Aadhar Pan Card Link Last Date 2025– आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक करना अब जरुरी हो गया है | जी हाँ आयकर विभाग ने हाल ही में घोषणा कर दी है की Aadhar Pan Card Link सभी के लिए करना आवश्यक है | अगर आप ऐसा नहीं करते है तो कई बैंकिंग संबंधी कार्य और निवेश जैसी सुविधाओं से आप वंचित रह जायेंगे | ऐसे में समय रहते आप भी अपने आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक कर ले जिससे की भविष्य में होने वाली असुविधाओं से बचा जा सके | यहाँ आप इस आर्टिकल के माध्यम से Aadhar Pan Card Link Kaise Kare और Aadhar Pan Card Link Status के बारे में जानकारी देख सकते है |  

Aadhar Pan Card Link Last Date

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने भारत के सभी नागरिको के लिए खास कर ऐसे सभी लोगो के लिए जिनका आधार कार्ड 1 अक्टूबर 2024 या उससे पहले जारी हुआ है उन्हें अपने आधार कार्ड को पैन कार्ड के साथ लिंक करना होगा | आयकर विभाग ने Aadhar Pan Card Link Last Date डेडलाइन 31 दिसंबर 2025 घोषित की है | ऐसे में अब काफी कम समय आप लोगो के पास बचा है जिसमे की आपको ये प्रोसेस पूरा करना होगा |

Aadhar Pan Card Link Last Date

आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक करना पूरी तरह फ्री है लेकिन अगर आप समय रहते ये नहीं कर पाए तो संभव है की आपको इसके लिए लेट फीस या कुछ अतिरिक्त चार्जेस भी देने पड़ सकते है | इसके अलावा हम आपको बता दे की 31 दिसंबर तक अगर आप अपना आधार पैन कार्ड लिंक नहीं करते है तो आपको कई तरह के कामो में रुकावट आ सकती है जैसे की टैक्स फाइलिंग, बैंकिंग और वित्तीय लेनदेन आदि | आगे आपको बताते है की कैसे आप Aadhar Pan Card Link कर सकते है |  

Aadhaar-Pan Card Linking किसके लिए है जरूरी?

 ऐसे व्यक्ति जिनके आधार कार्ड 1 अक्टूबर 2024 से पहले के बने हुए है और आप इनकम टैक्स रिटर्न फ़ाइल करते है  तो ऐसी स्थिति में  आपको आधार PAN Aadhar Card Link  करना जरूरी होगा| अगर आप चाहते है की आपका पैन कार्ड इनऑपरेटिव (निष्क्रिय) न हो तो आप भी लास्ट डेट से पहले इसे लिंक कर ले |

लास्ट डेट के बाद आपको अपना पैन कार्ड फिर से एक्टिव करने के लिए 1,000 का शुल्क देना होगा | लेकिन ऐसे लोग जो की  ITR फाइल नहीं करते है अथवा जम्मू-कश्मीर, असम और मेघालय जैसे राज्यों में रहते हो या 80 वर्ष से अधिक आयु वाले एवं जो भारतीय नागरिक नहीं है उनके लिए लिंक करना अनिवार्य नहीं है । Pan Aadhar Card Link Status भी आप ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से चेक कर सकते है|

Aadhar Pan Card Link Last Date से पहले कैसे करें लिंक?

अपने आधार और पैन को लिंक करने के लिए आपके पास 2 तरीके है | जिनका स्टेप बाई स्टेप जानकारी आपको यहां देखने की मिल जाएगी |

Pan Aadhar Linking By SMS

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने एसएमएस के जरिए पैन को आधार कार्ड से लिंक करने की फैसिलिटी दी है | 

एसएमएस के जरिये आपको अगर अपना आधार और पैन लिंक करना है तो सबसे पहले आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से UIDPAN <12 Digit Aadhaar> <10 Digit PAN> टाइप करके <567678> or <56161> में से किसी भी नंबर पर मैसेज करे। इस तरह आप Last Date 31 दिसंबर से पहले Pan Aadhar Linking आसानी से कर सकते है|

Aadhar Card Pan Card linking Online पैन-आधार लिंक ऑनलाइन कैसे करें  

  • इसके लिए आप सबसे पहले Income Tax e-Filing Portal पर जाकर ‘Link Aadhaar’ के ऑप्शन को सेलेक्ट करे ।
  • अब अपना पैन और आधार नंबर दर्ज करे
  • इसके बाद आधार कार्ड से जुड़े रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा  जिसे वेरिफाई करके आप ऑनलाइन पैन आधार लिंक कर सकते है।

Aadhar Pan Card Link Status कैसे चेक करे

आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक करने के बाद क्या ये लिंक हो चुका है अथवा नहीं ये भी आप चेक कर सकते है | इसके लिए आप इनकम टैक्स विभाग के पोर्टल पर संबंधित ऑप्शन पर जाए एवं अपनी डिटेल्स दर्ज करे | इसके बाद आपको अपने Pan Aadhar Card Linking Status का सही पता चल जायेगा | 

FAQs

Aadhar Pan Card Link Last Date क्या है ?

पैन और आधार कार्ड लिंक करने की लास्ट डेट 31 दिसंबर 2025 है |

क्या अंतिम तिथि के बाद पैन आधार लिंकिंग के लिए कोई एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा ?

जी हाँ इसके बाद आपको अपने पैन कार्ड को एक्टिवटे करने के लिए 1000 रुपए शुल्क देना पड़ सकता है |

Aadhar Pan Card Link कैसे करे ?

पैन आधार लिंक आप SMS के जरिये या ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से कर सकते है |  

Also Read:

आठवें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार, जानिए कब से मिलेगा फायदा  

 यूपी लेखपाल 7994 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी, PET कैंडिडेट्स तुरंत करें आवेदन

Leave a Comment