UP Lekhpal Bharti 2026 Online Form Live: यूपी लेखपाल 7994 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी, PET कैंडिडेट्स तुरंत करें आवेदन

UP Lekhpal Bharti 2026 Notification Live: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2025 में बैठने वाले कैंडिडेट्स के लिए  7,994 लेखपाल पदों पर भर्ती जारी कर दी गयी है | बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए इन्तजार कर रहे थे ऐसे में अब UP Lekhpal Bharti Vacancy 2026 Notification जारी होने के बाद युवाओ में ख़ुशी का माहौल है |

योग्य एवं इच्छुक कैंडिडेट्स अपने Online Form ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से दिनांक 29 दिसंबर से 28 जनवरी 2026 तक कर सकते है | UPSSSC द्वारा Lekhpal Recruitment के लिए आवश्यक योग्यता, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, आयु सीमा, ऐप्लिकेशन फीस आदि जानकारी अपने ऑफिशियल नोटिफिकेशन के माध्यम से दी है | यहाँ आप इस पेज से भी यूपी लेखपाल भर्ती 2026 संबंधित  जानकारी देख सकते है |

UP Lekhpal Bharti 2025 Online Form

यूपीएसएसएससी ने राजस्व लेखपाल भर्ती के लिए घोषणा कर दी है | जल्द ही लेखपाल के 7994 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी जिसके बाद से कैंडिडेट्स अपने आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in से कर सकेंगे |  बोर्ड द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2026 तय की गयी है | कैंडिडेट्स अपने आवेदन इस लास्ट डेट तक या इसे पहले ही बोर्ड को सबमिट कर दे |

इसके बाद बोर्ड द्वारा किसी भी रूप में ऐप्लिकेशन स्वीकार नहीं किए जायेंगे | बोर्ड द्वारा  केटेगरी के अनुसार यूपी लेखपाल भर्ती 2026 जारी की गयी है | सामान्य केटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए 4165 पद पर, अनुसूचित जाति के लिए 1446 पद, अनुसूचित जनजाति के 150 पदों पर, अन्य पिछड़ा वर्ग के 1441 और 792 पद ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है |

UPSSSC Lekhpal Bharti 2025 Notification

UP Lekhpal 7994 Bharti 2026 यूपी लेखपाल भर्ती
RecruitmentUP Lekhpal Recruitment 2026
BoardUttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission (UPSSSC)
Post NameRajasva Lekhpal
No. of Vacancies7994 Posts
EligibilityShould be Preliminary Eligibility Test (PET-2025) passed and 12th passed from recognized board
Application ModeOnline
CategoryRecruitment
Official WebsiteUpsssc.gov.in

यूपी लेखपाल भर्ती 2026 योग्यता (Eligibility Criteria)

आवेदन करने से पहले सभी कैंडिडेट्स ऑफिशियल नोटिफिकेशन से योग्यता अवश्य चेक कर ले |  यहाँ भी इस बारे में संक्षेप में जानकारी दी हुई है | पूर्ण जानकारी हेतु ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करे |

Educational Qualification-

उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती के लिए कैंडिडेट का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना आवश्यक है। साथ ही PET-2025 में बैठने वाले कैंडिडेट्स अपने आवेदन कर सकते है |

Age Limit

आवेदन करने हेतु बोर्ड द्वारा कैंडिडेट्स की आयु सीमा भी तय की गयी है |

  • न्यूनतम आयु सीमा: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा: 40 वर्ष

Application Fee

UPSSSC द्वारा कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये है। कैंडिडेट्स अपने ऐप्लिकेशन फीस UPI या SBI ई-चालान के माध्यम से ही कर सकते है|

UP Lekhpal Bharti 2026 Selection Process

यूपी लेखपाल भर्ती 2026 के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UPSSSC PET 2025) के स्कोर के आधार पर ही उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा |  कैंडिडेट्स  जिनके शून्य या  नेगेटिव मार्क्स होंगे, वो मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं होंगे | जिन अभ्यर्थियों के पास NCC का ग्रेड B सर्टिफिकेट  है उन्हें भर्ती में इसका फायदा मिलेगा |

Important Date:

इवेंटतिथि
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि16-12-2025
ऑनलाइन आवेदन / शुल्क भुगतान शुरू होने की तिथि29-12-2025
ऑनलाइन आवेदन / शुल्क भुगतान / सबमिशन की अंतिम तिथि28-01-2026
शुल्क मिलान एवं आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि04-02-2026

UP Lekhpal Vacancy 2025 कैसे करे आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in रपर विजिट करे |
  • इसके बाद  ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करें।
  • अब आप अपने PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल/ईमेल पर भेजे गए OTP से लॉगिन करें।
  • व्यक्तिगत विवरण (PET से पूर्व-भरे हुए), शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
  • आपके पास फोटो और हस्ताक्षर PET-2025 से अपने आप प्रदर्शित होंगे| इनमे किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं हो सकेगा।
  • कैंडिडेट्स अपने क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI या SBI e-Challan के माध्यम से ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान करें।
  • शुल्क भुगतान/मिलान सफल होने के बाद आवेदन सबमिट हो जाएगा।
  • सबमिट किए गए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

Important Links

FAQs

UP Lekhpal Bharti 2026 के लिए कितने पदों पर नोटिफिकेशन जारी हुआ है ?

यूपीएसएसएससी द्वारा राजस्व लेखपाल के 7994 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया है|

UPSSSC Lekhpal Recruitment Apply Last Date 2026 क्या है?

आवेदन की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2026 है|

यूपी लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन शुल्क कितना है ?

आवेदन शुल्क सभी केटेगरी के लिए 25/- रुपए तय किया गया है|

Leave a Comment