8th Pay Commission Updates: आठवें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार, जानिए कब से मिलेगा फायदा  

8th CPC Date: काफी समय से आठवें वेतन आयोग के लागू होने  की खबरे आ रही है पर अभी तक किसी को ये नहीं मालूम है की आखिर कब से इसका फायदा मिलना शुरू होगा और इसके बाद सैलरी में कितने प्रतिशत तक इजाफा हो सकता है |

देश के कर्मचारियों का एक बड़ा तबका जो की केंद्र सरकार के अंतर्गत कार्य कर रहा है साथ ही पेंशन धारी रिटायर्ड पूर्व कर्मचारी सभी को बेसब्री से 8th Pay Commission के लागू किये जाने का इन्तजार है | हम आपके लिए इस आर्टिकल में ऐसी ही सभी जानकारियों को ले कर आये है जिनसे आपके सारे संशय दूर हो सकेंगे और आप जान पाएंगे की आपको कब से आपके  वृद्धि देखने को मिल सकती है | 

8th Pay Commission Date कब होगा लागू

देश में लगभग 50 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और 69 लाख पेंशन (Pension) धारक है | जल्द ही इन कर्मचारियों को 8वां वेतन आयोग का फायदा केंद्र सरकार देने वाली है | सरकार द्वारा देश में 8th CPC को लेकर तीन सदस्यों के एक पैनल का गठन लगभग एक महीने पहले किया गया था| इस आयोग का कार्य था की 18 महीने के अंदर में अपनी सिफारिशें और एक रिपोर्ट बना कर केंद्र सरकार को भेजनी है। इसी दौरान कर्मचारियों के बीचवेतन बढ़ोतरी और पेंशन बढ़ोतरी के विभिन्न कयास लगाए जा रहे है |

8th Pay commission date

इन्ही सब चर्चाओं के मध्य में अब केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी (Pankaj Chaudhary) ने भी अपनी बात रखी है | उन्होंने 8th Pay Commission पर पूछे सवालो के जवाब में मिला जुला रिस्पांस दिया | दरअसल केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री से आठवें वेतन आयोग के लागू होने की तारीख से जुड़ा सवाल पुछा गया | उनसे प्रश्न पूछा गया की क्या 8th Pay Commission  1 जनवरी 2026 से लागु हो जायेगा |  इसके जवाब में उन्होंने कहा की फिलहाल इस बारे में कुछ भी तय नहीं किया गया है |

8th CPC Date 2025 Latest Updates

अब जबकि केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने इस बारे में कोई स्पष्ट जवाब  ये बात तो काफी हद तक साफ़ हो चुकी है की 8th Pay Commission इस साल 1 जनवरी से तो लागु नहीं होने वाला है |  एक जानकारी के मुताबिक़ आठवें वेतन आयोग के लागू होने की उम्मीद तकरीबन 2 वर्ष बाद की जा सकती है | केंद्रीय कर्मचारियों को और पेंशन धारको को फिलहाल 8th CPC Hike के लिए और इन्तजार करना पड़ेगा |

FAQs

8th Pay Commission Date कब से प्रभावशाली होगा ?

फिलहाल इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है | ना ही केंद्र सरकार द्वारा इस बारे में कोई ऑफिशिअल सूचना रिलीज़ की गयी है|

क्या 8th CPC Hike फायदा केंद्रीय पेंशन धारको को भी मिलेगा ?

जी हाँ जब भी आठवां वेतन आयोग लागू होगा तब इसका फायदा केंद्रीय पेंशन धारको को भी मिल सकेगा

Leave a Comment