काफी समय से लोगो का फेवरेट बना हुआ शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा को लेकर अब बड़ी अपडेट सामने आ रही है | शो के निर्माता असित मोदी ने शो से जुडी एक चौकाने वाली खबर का खुलासा किया है | आप सभी जानते है की 17 साल से ये एकमात्र ऐसा शो है जो लोगो की पसंद बना हुआ है | ऐसे में शो के बंद होने की खबरे कुछ समय से मीडिया में चल रही है | अब इस बारे में शो के निर्माता ने चुप्पी तोड़ते हुए अपनी बात रखी है | इस बारे में पूरी खबर आप नीचे इस आर्टिकल में देख सकते है
क्या सच में बंद हो जाएगा TMKOC? फैन्स में हड़कंप
टीवी पर कई सीरियल आये और बंद हो गए | इनमे से कुछ बहुत पॉपुलर हुए और आज भी लोगो के दिलो में याद बन कर बेस हुए है | लेकिन सब टीवी पर प्रसारित होने वाला शो Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah 17 वर्ष से लगातार टीवी पर प्रसारित हो रहा है | इतने साल तक इस शो ने बुलंदी के हर मुकाम को हासिल किया है| ये शो 2008 से सब टीवी पर चल रहा है | शो में कई बड़े स्टार्स अपनी मूवीज और शो प्रोमोशंस के लिए भी आते रहे है | इस शो के करक्टेर्स ने लोगो का खूब मनोरंजन किया है और उन्हें हंसाया भी है |

आज भी लोग इस TMKOC को पसंद करते है लेकिन कुछ वर्ष से शो की लोकप्रियता में कमी आयी है | एक दौर था जब अपनी टीआरपी रेटिंग में शो अव्वल नंबर पर था | परन्तु कुछ बड़े कलाकारों के शो छोड़ने के बाद से शो की लोकप्रियता प्रभावित हुई है | कोरोना के बाद से ही शो की स्टोरीलाइन में भी कुछ बदलाव मेकर्स ने किये है | ऐसे में शो के बंद होने की खबरे आ रही है जिस पर प्रोडूसर असित मोदी ने अपनी अपनी बात मीडिया के सामने रखी है |
TMKOC बंद होने की खबर पर बोले असित मोदी
पॉपुलर टीवी शो Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के प्रोडूसर असित मोदी ने TMKOC बंद होने की खबरों पर विराम लगाते हुए कहा की फिलहाल उनकी ऐसी कोई जब तक लोग इस शो को पसंद कर रहे है तब आता रहेगा और आगे भी लोगो का ऐसे ही मनोरंजन करता रहेगा | मेकर्स की तरफ से ऐसे स्टेटमेंट आने के बाद से TMKOC शो के बंद होने की खबरों पर भी विराम लग गया है |
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की पॉपुलैरिटी तब प्रभावित हुई जब शो की कास्ट दया बेन अपनी प्रेगनेंसी के चलते और टपु का किरदार निभाने वाले भव्य गाँधी शो छोड़ कर चले गए | उसके बाद से शो के धीरे धीरे अन्य कलाकारों में भी बदलाव होते रहे जिसके बाद लोगो ने इस बारे में सवाल भी उठाये और शो को फिर से पहले की तरह बनाने की मांग करने लगे | हालाँकि शो अभी भी जारी है और लोग इसे आज भी बहुत पसंद कर रहे है | ऐसे में फेन्स के लिए शो का बंद हो जाना एक बुरी खबर साबित हो सकती है | शायद इसी के चलते मेकर्स चाहते है की शो आगे भी चलता रहे
- RSCIT Admit Card 2026 Download: 29 मार्च एवं 12 अप्रैल एग्जाम एडमिट कार्ड यहाँ से डाउनलोड करे - March 29, 2026
- Bihar Board BSEB 10th Result 2026 कब आएगा: एक्सपर्ट्स ने बताई सही तारीख और समय (लेटेस्ट अपडेट) - March 29, 2026
- RTMNU Result 2026 Without Roll Number Result Check: Name Wise Result कैसे देखे - March 29, 2026